मोबाइल पर गेम खेलने से किया मना, 10 के बच्चे ने उठाया खौफनाक... - CG Sandesh

मोबाइल पर गेम खेलने से किया मना, 10 के बच्चे ने उठाया खौफनाक कदम

उत्तरप्रदेश। लखनऊ में मोबाइल पर गेम खेलने से मना करने पर 10 साल के बच्चे ने आत्महत्या कर कर ली। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। थाना हुसैनगंज के चितवापुर इलाके का यह मामला है।

दरअसल, पति की मौत के बाद कोमल (40) अपने बेटे आरुष (10 वर्ष) और बेटी विदिशा (12 वर्ष) के साथ पिता के घर रहती हैं। परिजनों के मुताबिक, बेटा आरुष कई दिनों से स्कूल नहीं जा रहा था। वहीं, घर पर वह दिनभर मोबाइल गेम खेला करता था। इसको लेकर उसे कई बार समझाया भी गया। घटना वाले दिन मां ने बेटे की पिटाई कर दी और उसके हाथों से मोबाइल छीनकर बाहर चली गई।


गुस्से में आरुष ने अपनी बहन विदिशा को कमरे के बाहर भेज दिया और दरवाजा बंद कर लिया। काफी देर तक अंदर से बच्चे की आवाज न आने पर घरवालों ने उसे पुकारा, लेकिन कोई जवाब नही आने पर जब दरवाजा तोड़ा, तो देखा कि मासूम फंदे पर लटका हुआ है। उसे नीचे उतारा गया, लेकिन तब तक बच्चे की मौत हो चुकी थी।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें