भालू के हमले से दो युवक गंभीर रूप से घायल - CG Sandesh

भालू के हमले से दो युवक गंभीर रूप से घायल

अंबिकापुर। अलग-अलग जगहों पर भालू के हमले से दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए है, जहां स्थानीय जगह से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया है। कुसमी के पोड़ीपा गांव के लक्षण राम उम्र 45 वर्ष अपने साथियों के साथ गांव के पास में ही खेत में बैल चराने गया था। इसी दौरान पेड़ पर चढ़े दो भालुओं ने लक्षण पर हमला कर दिया। भालुओं के हमले से घबराए लक्षण ने जान बचाकर भागने की कोशिश की, लेकिन दोनों भालू उस पर टूट पड़े और अपने पंजों और दांतों से उसके शरीर पर खरोंच दिया, जिससे लक्षण बुरी तरह से घायल हो गया।

 भालुओं के हमले से उसके सिर सहित दूसरे अंगों से अभी भी खून निकल रहा है, जिनका बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं दूसरा मामला सेमरसोत के ग्राम कंडा का है, जहां सुनील कोडाकु उम्र 28 वर्ष अपने ही गांव के तीन साथियों के साथ लकड़ी लेने जंगल गया था। जब वह लकड़ी काट ही रहा था कि तभी सुनील पर भालू ने हमला कर दिया। उसके तीन साथी वहां से भाग निकले, लेकिन सुनील भालू के हमले से बच नहीं सका। काफी देर के बाद साथियों के जोर-जोर से चिल्लाने के बाद भालू भी वहां से भाग निकला, लेकिन सुनील बुरी तरह से घायल हो गया.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें