भंवरपुर : प्राथिमक स्वास्थ केंद्र के पीछे लगने लगा है कचड़े का ढेर
रूर्बन क्लस्टर मिसन चयनित ग्राम भंवरपुर में सरकारी दिवालो में स्वच्छ भारत मिशन और रूर्बन मिसन का नारा लिख कर स्वच्छता का संदेश दिया जा रहा है. तो वही भंवरपुर के गढ़ में माता सरमो डोकरी मंदिर के पीछे और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के बाजू में प्लस्टिक बॉटल थैली और कचड़ा का जाम होने लगा है.
आज यह कचड़ा का जमावाडा रूर्बन मिशन पर भी सवाल खड़ा करता है. क्या ऐसे में स्मार्ट गांव शहर जैसी सुविधाओं वाला बन पाएगा ?.
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और मंदिरों के पीछे कूड़ा कचड़ा का जगह बना कर रख दिया गया है. जबकि यहाँ पर रंग मंच भी है जहां ग्रामीण आकर बैठते है. माता सरमो डोकरी के मन्दिर में सुबह शाम भक्तों की भीड़ और इलाज के लिए स्वासथ केंद्र में भी काफी लोगो का आना जाना लगा रहता है.
ऐसे में कचड़े से निपटने की कोई सुविधा भी करनी चाहिए ताकि रूर्बन क्लस्टर मिशन का सपना पूरा हो सके. जबकी रूर्बन मिशन के तहत गांव के गली मोहल्लों में डोर टू डोर कचड़ा कलेक्सन भी किया जा राहा है.