बसना : दिशा सूचक बोर्ड एक माह से गिरा, राहगीर हो रहे दिगभ्रम... - CG Sandesh

बसना : दिशा सूचक बोर्ड एक माह से गिरा, राहगीर हो रहे दिगभ्रमित

बसना से बिलासपुर मार्ग में खेमड़ा तालाब के पास लोक निर्माण विभाग  का दिशा सूचक बोर्ड लगा हुआ है जिसमे राहगीर को पहुँच मार्ग की दिशा के साथ उसकी दुरी बताई जाती है. यह दिशा सूचक बोर्ड लंबे समय से आधा टूट गया है. जिसके कारण आने जाने वाले राहगीरों को भटकना पड़ता है.

 

लेकिन लोक निर्माण विभाग  की नजरें आज तक इस पर नहीं पड़ीं हैं. छतीसगढ़ संदेश के संवाददाता हेमंत वैष्णव द्वारा इसकी जानकारी लोक निर्माण विभाग को दे दी गयी है. बताया गया है कि आंधी के चलते 1 माह पूर्व यह बोर्ड गिर गया था.

 

ऐसा ही सूचना बोर्ड नेशनल हाइवे सराईपाली के घण्ठेश्वरी मंदिर अर्पिता हॉस्पिटल के पहले भी लगा हुआ है जो आंधी तूफान के चलते गिर गया. लेकिन सुधार नही किया जा रहा है जिससे नए वाहन चालकों को दिशा और जहग और दुरी पता लगाने में परेशानी होती है.


आंधी तूफान के चलते बोर्ड गिर गए होंगे बोर्ड लगाने वाले एक्सपर्ट आते है तो उन्ही लोगो से बोर्ड लगवाया जाएगा.
-- प्रफुल चन्द्र होता, लोक निर्माण विभाग, बसना

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें