तीन युवक पी रहे थे शराब, बाघ के हमले से एक की मौत, आधा खाया ... - CG Sandesh

तीन युवक पी रहे थे शराब, बाघ के हमले से एक की मौत, आधा खाया हुआ शव बरामद

उत्तराखंड में कॉर्बेट बाघ अभयारण्य (सीटीआर) के रामनगर वन प्रभाग में 32 वर्षीय ‍एक युवक को एक बाघ ने मार डाला। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। सीटीआर के निदेशक धीरज पांडेय ने बताया कि नफीस का आधा खाया हुआ शव रविवार सुबह पानोद नहर पर बने पुल से 150 मीटर दूर बरामद किया गया।

बताया जा रहा है कि रात तकरीबन नौ बजे के आसपास कार्बेट नेशनल पार्क के धनगढ़ी के पास और रामनगर के कोसी रेज के बीच पनोद नाले के पास तीन युवक शराब पी रहे थे। इसी दौरान उनपर बाघ ने हमला कर दिया।

इस हमले में बाघ अपने साथ एक युवक को दबोच कर ले गया। हमले के दौरान मृतक के दोनों दोस्त शराब के नशे में इतने धुत थे कि उन्हे पता ही नहीं चला कि उनके दोस्त को बाघ उठाकर ले गया। कुछ देर बाद गश्ती दल ने जब इन दोनों को देखा तो पूछताछ की। इसके बाद इन्हे जंगल में बिना वजह घूमने पर जब पूछताछ की गई तो पता चला कि एक अन्य युवक गायब है। इसके बाद युवक की तलाश शुरु की गई। उधर पुलिस ने मृतक के दोनों दोस्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। बाघ को पकड़ने के लिए वन विभाग ने दो पिंजरे लगाए हैं।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें