जवान ने अपने साथियों पर की फायरिंग, हेड कांस्टेबल की मौके पर... - CG Sandesh

जवान ने अपने साथियों पर की फायरिंग, हेड कांस्टेबल की मौके पर मौत

कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले से बड़ी खबर सामने आई है। यहां एक जवान ने अपने ही साथियों पर फायरिंग कर दी है। जानकारी के मुताबिक, CAF के एक जवान ने अपने ही दो साथियों पर फायरिंग कर दी। गोली लगने से एक प्रधान आरक्षक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे आरक्षक ने भागकर अपनी जान बचाई।


इस घटना के बाद घटनास्थल पर हड़कंप मच गया। जानकारी के मुताबिक यह घटना कांकेर पीजी कालेज की है। कांकेर SP शलभ सिन्हा मौके पहुंचे हैं। उप चुनाव में स्ट्रॉग रूम में सुरक्षा को लेकर 11वीं बीएसएफ की तैनात थी। इस बीच एक जवान ने अपने साथियों पर फायरिंग कर दी। गोली मारने वाले जवान को पकड़ लिया गया है। पुलिस अधिकारी गोली मारने वाले जवान से चर्चा कर रहे हैं।

इस घटना में हेड कांस्टेबल सुरेंद्र भगत की मौत हो गई है। जवान ने इंसास रायफल से फायरिंग की है, फायरिंग करने वाला आरक्षक पुरषोत्तम सिंग अभी भी फायरिंग करने के बाद रूम के अंदर बंद किया हुआ था, जिसे पुलिस ने पकड़ लिया है।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें