तेंदुए का आतंक, हमले में बच्चा घायल ... - CG Sandesh

तेंदुए का आतंक, हमले में बच्चा घायल ...

बैकुंठपुर। तेंदुए के हमले से आठ साल के बच्चा घायल हो गया। घटना के बाद बच्चे को उपचार के लिए जनकपुर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां बच्चे का इलाज जारी है। बीते कुछ दिनों में दूसरी बार तेंदुए का हमला गांव में हुआ। इससे ग्रामीणों में दहशत है। क्योंकि इसी महीने तेंदुए के हमले से एक बुजुर्ग महिला की मौत हुई थी। घटना कुंवारपुर के ग्राम छपराटोला है। बच्चे की मां ने बताया कि शाम 5 बजे घर के दरवाजे पर बच्चा अपनी दादी, बहन के साथ मवेशियों को सार में बांधकर अंदर की ओर आ रहे थे और मां मोबाइल पर बात कर रही थी।

उसी समय अचानक तेंदुए ने आठ वर्षीय सुरेश पिता सोमनाथ पर हमला कर जबड़े से गर्दन को पकड़ लिया और भागने लगा। लेकिन बच्चे के चिल्लाने पर परिजन ने देखा कि तेंदुआ बच्चे को मुंह में दबाए दीवार से छलांग लगा रहा था। इसी बीच बच्चा दीवार के अंदर ही गिर गया और तेंदुआ दीवार के दूसरी ओर गिर गया। हल्ला करने पर तेंदुआ जंगल की ओर भाग गया। परिजनों ने एम्बुलेंस को सूचना दी, जिसके बाद घायल बच्चें को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जनकपुर इलाज के लिए पहुंचाया गया, जहां उपचार के बाद बच्चे की हाल ठीक बताई जा रही है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें