बेमेतरा जिले में आयोजित कई कार्यक्रम में शामिल होंगे CM बघेल... - CG Sandesh

बेमेतरा जिले में आयोजित कई कार्यक्रम में शामिल होंगे CM बघेल

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज क्रिसमस के अवसर पर राजधानी रायपुर के सेंट पॉल्स केथैड्रल में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे और इसके पश्चात वे बेमेतरा जिले के ग्राम लोलेसरा में कबीर पंथ के संत समागम मेला और बेरला में मनवा कुर्मी समाज द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। निर्धारित दौरा कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सुबह 10.30 बजे राजधानी रायपुर के सेंट पॉल्स केथैड्रल चर्च में क्रिसमस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। 

इसके बाद वे पुलिस परेड ग्राउंड रायपुर से हेलीकॉप्टर से दोपहर 12.30 बजे प्रस्थान कर 01 बजे बेमेतरा जिले के ग्राम लोलेसरा पहुंचेंगे जहां वे कबीरपंथ समाज द्वारा आयोजित संत समागम मेला में शामिल होंगे। कार्यक्रम के बाद श्री बघेल कार द्वारा 3.25 बजे नगर पंचायत बेरला पहुंचेंगे जहां वे मनवा कुर्मी समाज द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे और माता बिंदेश्वरी बघेल स्मृति सामुदायिक भवन का लोकार्पण करेंगे। इसके पश्चात वे हेलीकॉप्टर से प्रस्थान कर शाम 4.40 बजे रायपुर लौट आएंगे।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें