आरक्षक की नक्सली हमले में मौत...
बीजापुर। नक्सली हमले में घायल आरक्षक आशाराम कड़ती की जगदलपुर में मौत हो गई है. पोस्टमॉर्टम के बाद आरक्षक का पार्थिव शरीर गृह ग्राम मिरतुर लाया जाएगा। मृतक आरक्षक राजनांदगांव जिले में DRG में पदस्थ थे, वे छुट्टी में अपने गृह ग्राम मिरतुर आया हुआ था. इस बीच मिरतुर के मंदिर पारा में नक्सलियों ने उन पर प्राणघातक हमला किया था. इस घटना की पुष्टि SP अंजनेय वैष्णवर्य ने की है।
बता दें कि बीजापुर में DRG के जवान आशाराम कड़ती पर नक्सलियों के स्मॉल एक्शन टीम ने हमला किया था। घायल आरक्षक को गंभीर चोट आई थी। आरक्षक को जगदलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया था।
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.
अन्य सम्बंधित खबरें