किसानों को सिखाए जाएंगे खेती के गुर , छत्तीसगढ़ में देश का प... - CG Sandesh

किसानों को सिखाए जाएंगे खेती के गुर , छत्तीसगढ़ में देश का पहला ‘किसान स्कूल’

जांजगीर-चाम्पा:  जांजगीर-चाम्पा जिले के बहेराडीह गांव में स्थित देश के पहले किसान स्कूल का नामकरण वरिष्ठ पत्रकार स्व कुंजबिहारी साहू के नाम पर किया गया। इस दौरान गोठान परिसर में 2 दिवसीय किसान महोत्सव का शुभारंभ छत्तीसगढ़ गौसेवा आयोग के अध्यक्ष महंत रामुसन्दर दास ने किया। यहां अतिथियों ने किसान स्कूल का भ्रमण किया और स्कूल में किसानों को दी जाने वाली विभिन्न जानकारी से अवगत हुए।


इस मौके पर छग शाकंभरी बोर्ड के अध्यक्ष रामकुमार पटेल, जैजैपुर विधायक केशव चंद्रा, छग श्रम कल्याण मंडल के सदस्य हरप्रसाद साहू, जिला साहू समाज के जिलाध्यक्ष बालेश्वर साहू, कांग्रेस नेता राइस किंग, बलौदा जनपद के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया राठौर, जांजगीर मंडी के अध्यक्ष ब्यास कश्यप समेत अन्य अतिथि मौजूद थे।

यहां कृषि के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले 10 किसानों का सम्मान किया गया। साथ ही, 3 महिलाओं को भी नारी शक्ति सम्मान प्रदान किया गया। यहां कई विभागों के साथ ही महिला समूह के द्वारा स्टाल लगाए गए थे। कार्यक्रम का संचालन बलौदा जनपद पंचायत की उपाध्यक्ष नम्रता राघवेंद्र नामदेव और आभार प्रदर्शन किसान स्कूल के संचालक दीनदयाल यादव ने किया।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें