पत्नी की हत्या कर थाने पहुंचा पति, पुलिस वाले रह गए सन्, आख़... - CG Sandesh

पत्नी की हत्या कर थाने पहुंचा पति, पुलिस वाले रह गए सन्, आख़िर क्या है मामला पढ़िए पूरी ख़बर

गरियाबंद।जिला मुख्यालय से एक किलोमीटर दूर ग्राम मजरकट्टा में शराबी पति द्वारा शुक्रवार के देर रात अपनी पत्नी को मौत के घाट उतारने के बाद स्वयं सिटी कोतवाली पहुच कर घटना की जानकारी दिया।घटना के विषय मे मिली जानकारी के अनुसार ग्राम मजरकट्टा निवासी डोमनकांत ध्रुव शिक्षा कर्मी इंडागाव में था जो कि छूरा के समीप पीपरछेड़ी का निवासी था ,और उसकी पत्नी मीणा ध्रुव धमतरी जिले के मोहन्दी निवासी भी शिक्षा कर्मी गंजईपुरी में पदस्थ थी।


दोनो मजरकट्टा में मकान बनाकर रहते थे।लेकिन शुक्रवार के रात को आरोपी डोमनकांत अपनी पत्नी के ऊपर कोई घातक हथियार से हमला कर पत्नी को मौत के घाट उतार दिया , और स्वयं रात दस बजे सीटी कोतवाली पहुचकर घटना की जानकारी दिया।इस जानकारी के साथ देर रात पुलिस टीम मौके पर पहुची और घर को सीलबंद कर शनिवार को सुबह पुनः पुलिस मौके पर पहुची और मृतिका के परिजनों को बुलाकर शव का पंचनामा करते हुए पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल ले जाने की तैयारी कर रहे है।वही मृतिका के परिजनो ने बताया कि आरोपी डोमन नशे का आदि था जो आए दिन अपनी पत्नी के साथ शराब के नशे में विवाद किया करता था,मृतिका के एक दस वर्ष का बेटा और तीन वर्ष की बेटी थी।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें