सरायपाली व महासमुंद पुलिस ने की शराब पीने की सुविधा देने वाल... - CG Sandesh

सरायपाली व महासमुंद पुलिस ने की शराब पीने की सुविधा देने वालों पर कार्यवाही.

सरायपाली और महासमुंद पुलिस ने 22 दिसम्बर को दो अलग-अलग मामलों में शराब पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराने वाले दो लोगों को गिरफ्तार किया. जिनके विरुद्ध आबकारी एक्ट 36 (सी) का अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया.

सरायपाली पुलिस ने कासीपाली चौक से आरोपी मोहन साहु पिता इतवार उम्र 28 साल को आम लोगो शराब पीने पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराते मिलने पर अपराध कायम कर कार्यवाही में लिया.

इसी तरह महासमुंद पुलिस ने नहर पुल के पास भलेसर में रोशन मांझी पिता दाऊलाल उम्र 25 साल को आम लोगो शराब पीने पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराते मिलने पर उसके कब्जे से 100 ML देशी प्लेन शराब किमती 50 रू. को जप्त कर अपराध कायम कर कार्यवाही में लिया.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें