गन्ने से भरे ट्रैक्टर से टकराई बाइक, 2 युवकों की मौत; ड्राइव... - CG Sandesh

गन्ने से भरे ट्रैक्टर से टकराई बाइक, 2 युवकों की मौत; ड्राइवर फरार

बालोद। जिले में सड़क पर रॉन्ग साइड में खड़े गन्ने से भरे ट्रक से बाइक के टकराने के कारण 2 युवकों की मौत हो गई। घटना बालोद-धमतरी मुख्य मार्ग पर ग्राम करहीभदर स्थित पेट्रोल पंप मोड़ के पास हुई है। बालोद थाना पुलिस घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची।


जानकारी के अनुसार बुधवार को रात 8 बजे तामेश्वर उर्फ गोलू और विनायक उर्फ पिंटू धमतरी से अपने गांव खपरी मालीघोरी वापस लौट रहे थे। ग्राम करहीभदर में पेट्रोल पंप मोड़ के पास वे विपरीत दिशा में ट्रैक्टर खड़ी थी। बाइक की रफ्तार तेज थी, जिसके कारण बाइक ट्रैक्टर से जा टकराई। हादसे में तामेश्वर की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं विनायक ने अस्पताल ले जाते हुए रास्ते में ही दम तोड़ दिया। ट्रैक्टर-ट्रॉली के चक्के में टकराने से बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। लोगों की सूचना पर बालोद थाना पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों युवकों के शव को गुरुवार को पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया जाएगा।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें