छत्तीसगढ़ में इनामी महिला नक्सली ने किया आत्मसमर्पण - CG Sandesh

छत्तीसगढ़ में इनामी महिला नक्सली ने किया आत्मसमर्पण

दंतेवाड़ा :नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा जिले में इनामी महिला नक्सली ने सुरक्षाबलों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है। पुलिस अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि जिले में चल रहे लोन वर्राटू (घर वापसी) अभियान से प्रभावित होकर भैरमगढ़ एरिया के कमेटी के अंतर्गत किसान आदिवासी मजदूर संगठन की अध्यक्ष हेमला (27) ने सुरक्षाबलों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है।

उन्होंने बताया कि हेमला पर एक लाख रुपए का इनाम है।


अधिकारियों ने बताया कि महिला नक्सली ने लोन वर्राटू से प्रभावित होकर तथा माओवादी संगठन की खोखली विचारधारा से तंग आकर यह फैसला लिया।

उन्होंने बताया कि आत्मसमर्पण करने वाली नक्सली खिलाफ पुलिस दल पर हमला करने सहित अन्य नक्सली गतिविधियों में शामिल होने का आरोप है।

उन्होंने बताया कि दंतेवाड़ा जिले में नक्सलियों की घर वापसी के लिए थाना, शिविरों और ग्राम पंचायतों में संबंधित क्षेत्र के सक्रिय माओवादियों का नाम चस्पा कर उनसे आत्मसमर्पण कर सम्मान पूर्वक जीवन यापन करने का आह्वान किया जा रहा है।

लोन वर्राटू अभियान के तहत अब तक जिले में 143 इनामी नक्सलियों समेत 567 नक्सलियों ने सुरक्षाबलों के सामने आत्मसमर्पण किया है।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें