एसडीएम ने किया नए धान खरीदी केंद्र जोगीसार का निरीक्षण… - CG Sandesh

एसडीएम ने किया नए धान खरीदी केंद्र जोगीसार का निरीक्षण…

गौरेला पेंड्रा मरवाही, 21 दिसंबर 2022 : कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी ने आज पेंड्रा विकासखंड के धान उपार्जन केंद्र देवरीकला (कोटमी) का निरीक्षण किया। उन्होंने कोटमी सहित सभी धान उपार्जन केंद्रों से मिलर्स द्वारा लगातार धान उठाव कराने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने किसानों द्वारा लाए गए धान की मात्रा, सूखत, नए-पुराने धान की मिलावट तो नहीं है, धान में नमी आदि की स्वयं जांच की।

 उन्होने किसानों का रकबा सत्यापन, टोकन, उपार्जित धान का रख-रखाव, सुरक्षा आदि के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। कलेक्टर ने निर्देशानुसार अनुविभागीय अधिकारी राजस्व पेंड्रारोड पुष्पेंद्र शर्मा ने नए धान खरीदी केंद्र जोगीसार का निरीक्षण किया। इसी तरह जिला नोडल अधिकारियों द्वारा भी धान खरीदी केंद्रों का सतत रूप से निरीक्षण कर राज्य शासन की नीति के तहत समर्थन मूल्य पर धान खरीदी व्यवस्थाओं का जायजा ले रहें है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें