बसना :  मेधावी छात्र अलंकरण समारोह संम्पन्न - CG Sandesh

बसना : मेधावी छात्र अलंकरण समारोह संम्पन्न

दिनांक 29-5-2018 दिन मंगलवार सुबह नौ बजे सरस्वती शिशु मंदिर बसना मे मेधावी छात्र अलंकरण समारोह आयोजित हुआ ।विद्यालय स्तर पर प्रथम पांच हाईस्कूल से तथा प्रथम पांच हायर सेकंडरी से चयनित छात्रों को प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिह्न, एवम् शब्द कोष देकर सम्मानित किया गया ।

इस गरिमामय मंच पर संचालन समिति के अध्यक्ष श्री रामचन्द्रजी उपाध्यक्ष श्री सुभाष शर्मा जी सचिव श्री धनेश्वर साहू जी सहसचिव श्री सौम्य रंजन कानूनगो जी पूर्व सचिव श्री आनंद राम मदनानी जी एवम् प्राचार्य श्री रमेश कर जी उपस्थित थे ।

इस सत्र विकास खंड स्तर मे प्रथम पांच छात्र मे से चार छात्र ( हाईस्कूल ) तथा हायर सेकंडरी के प्रथम पांच मे से चार छात्र सरस्वती शिशु मंदिर बसना के है । सभा को अभिभावको ने भी संबोधित किया। छात्र अभिभावक आचार्य एवम् समिति के समन्वित प्रयास से ही यह उत्कृष्ट परिणाम आया है भविष्य मे भी और अधिक जिम्मेदारी तथा समन्वय से काम करेंगे ताकि छात्र विकास और ही अच्छा हो

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें