गैस सिलेंडर में विस्फोट से लगी आग;12 लोगों की मौत, 25 अन्य घायल
पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान प्रांत में एक गैस सिलेंडर में विस्फोट होने से लगी भीषण आग में 12 लोगों की मौत हो गई और कम से कम 25 अन्य घायल हो गए।
‘डॉन’ अखबार के मुताबिक, सोमवार को दक्षिण-पश्चिमी प्रांत के लासबेला जिले में एक दुकान में गैस सिलेंडर भरते वक्त विस्फोट हो गया। दुकान में रखे अन्य सिलेंडर भी आग की जद में आ गये। पास की दुकानों में भी आग फैल गई। दुकान के आसपास खड़ी करीब 24 मोटरसाइकिल भी जल कर खाक हो गई।
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
अन्य सम्बंधित खबरें