सरायपाली : खेत मे लगे सौर ऊर्जा का सामान चोरी
सरायपाली थाना अंतर्गत ग्राम टेंगनापाली में खेत मे लगे सौर ऊर्जा का सामान चोरी की घटना सामने आयी है. अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है.
विरेन्द्र चौधरी ने पुलिस को बताया कि वह ग्राम टेंगनापाली का निवासी है. खेती किसानी के साथ साथ ग्राम केना के प्राथमिक शाला में सहायक शिक्षक के पद पर कार्यरत है । वह अपना बहाली खेत में एक 10 प्लेट का एवं 01 नग 06 प्लेट का कुल 16 प्लेट का सौर संयंत्र (सौर उर्जा) लगाया है ।
उसके द्वारा स्वयं के खेत में लगाया सौर संयंत्र शासन के अनुदान से लगा है। दोनो सौर उर्जा (संयंत्र) को वर्ष 2021 के लगाया है । दोनों सौर उर्जा (संयंत्र) में एक कंट्रोलर बाक्स कीमत 30000रू. का एवं 8 नग एल्युमिनियम का बांसुरी की. 5000 रू. लगा था. जिसे 15,16 दिसम्बर के दरम्यानी रात कोई अज्ञात व्यक्ति द्वारा खोलकर चोरी कर ले गया. जिसे वह 16.12.22 के सुबह जब वह अपना खेत तरफ देखने गया. तो उक्त सौर उर्जा (संयंत्र ) का उक्त सामान को कोई अज्ञात व्यक्ति निकालकर चोरी कर ले जाना पाया. विवरण से धारा 379 भादवि का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया.