सरायपाली : क्रिकेट खेलने की बात को लेकर स्टम्प से मारपीट - CG Sandesh

सरायपाली : क्रिकेट खेलने की बात को लेकर स्टम्प से मारपीट

सरायपाली थाना अंतर्गत ग्राम दुर्गापाली में क्रिकेट खेलने की बात को लेकर किक्रेट स्टम्प से मारपीट की है. पार्थी के शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
युवराज यादव ने पुलिस को बताया कि वह ग्राम दुर्गापाली में रहता है । पढाई कर रहा है । 17 दिसम्बर को वह अपने दोस्त झमनलाल और दुर्गा प्रसाद के साथ मोटर सायकल में बंधा तालाब नहाने जाने के लिये घर से निकले थे कि लगभग 11.00 बजे के आसपास मौहारी टिकरा में किक्रेट खेलने के लिये मैदान बना रहे थे. तो वे लोग देखने गये थे.

मैदान मे पहले से मुकेश दास एवं जितेन्द्र दास उपस्थित थे. मुकेश दास को प्रार्थी बहुत हिरो बन रहा है बोला उतने में मुकेश दास गाली गलौच करते हुये किक्रेट स्टम्प से उसको मारा व जितेन्द्र दास हाथ मुक्का से मारपीट किया झमनलाल व दुर्गा प्रसाद द्वारा मारपीट को छुडाये तो झमनलाल को सिर व खाक के निचे चोट लगा है। मुकेश दास व जितेन्द्र दास द्वारा मारपीट करने से प्रार्थी के दाहिने आंख के उपर माथा में एवं बाया हथेली में चोट लगा है। मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के विरूद्ध अपराध धारा 294, 323, 34भादवि अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें