बसना के आनंद विलास को मिला  ई-रिक्शा, मुख्यमंत्री और विधानसभ... - CG Sandesh

बसना के आनंद विलास को मिला ई-रिक्शा, मुख्यमंत्री और विधानसभा अध्यक्ष ने की सवारी

विकास यात्रा के दौरान आज महासमुंद जिले के सरायपाली पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने विधानसभा अध्यक्ष श्री गौरीषंकर अग्रवाल के साथ ई-रिक्सा की सवारी की। श्रम विभाग द्वारा बसना के आनंद विलास जिन्हें 50 हजार की अनुदान राषि पर यह ई-रिक्साप्राप्त हुआ है, मुख्यमंत्री और विधानसभा अध्यक्ष को सवारी कराते हुए बेहद आनंद और सुकुन का अहसास हुआ। उल्लेखनीय है कि श्रम विभाग द्वारा एक लाख 60 हजार रूपए की राषि से बैटरी चलित ई-रिक्सा के लिए 50 हजार रूपए की अनुदान राषि दी जाती है।


मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर विकास यात्रा के दौरान बनाए गए विभिन्न विभागों के विकास प्रदर्षनीयों का अवलोकन किया और हितग्राहियों से रू-ब-रू होकर बातचीत भी की। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग द्वारा चिरायु योजना तथा मुख्यमंत्री बाल हृदय योजना के तहत स्वस्थ्य हुए बच्चों हर्शिता पटेल, नरेष और मोहर बाई को अपना आषीर्वाद भी दिया। मुख्यमंत्री ने जिले के प्रावीण्य सूची में स्थान अर्जित करने वालों बच्चों को अपना आषीर्वाद भी दिया। उन्होंने जिला खनिज न्यास निधि के माध्यम से एक हजार 452 आंगनबाडि़यों को उज्ज्वला गैस कनेक्षन से लाभान्वित भी किया। मुख्यमंत्री ने 15 निःषक्तजनों को बैटरी चलित ट्राईसिकल प्रदाय किया।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें