सरायपाली : मुख्यमंत्री की आमसभा में लगभग  पांच हजार श्रमिकों... - CG Sandesh

सरायपाली : मुख्यमंत्री की आमसभा में लगभग पांच हजार श्रमिकों को मिला योजनाओं का लाभ

प्रदेश व्यापी विकास यात्रा के दौरान आज महासमुंद जिले के सरायपाली में आयोजित मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह की विशाल आमसभा में चार हजार 830 असंगठित श्रमिकों को श्रम विभाग की विभिन्न योजनाओं का लाभ मिला। डॉ. सिंह ने 26 सौ श्रमिकों को सायकिल, 1400 श्रमिकों को औजार, 50 महिला श्रमिकों को सिलाई मशीनों का वितरण किया। उन्होंने 30 हितग्राहियों को ई-रिक्शे भी दिए। डॉ. सिंह ने इसके अलावा राजमाता विजयाराजे कन्या विवाह योजना के तहत 150 हितग्राहियों को 30 लाख रूपए, नौनिहाल छात्रवृत्ति सहायता योजना के तहत 500 हितग्राहियों को 10 लाख रूपए की सहायता राशि का वितरण किया।

उन्होंने भगिनी प्रसूति सहायता योजना के तहत 30 को महिलाओं को डेढ़ लाख, मेघावी प्रोत्साहन योजना के तहत 10 विद्यार्थियों को 5 लाख रूपए एवं विश्वकर्मा दुर्घटना मृत्यु पर अंत्येष्टि एवं अनुग्रह सहायता राशि योजना के तहत 35 हितग्राहियों को 10 लाख रूपए के चेक वितरित किए। डॉ. सिंह ने तेंदूपत्त्ता छात्रवृत्ति योजना के तहत 4 विद्यार्थियों को 90 हजार रूपए की छात्रवृत्ति एवं तीन वृक्ष सहकारी समिति को 33 लाख 18 हजार रूपए का बांस कटाई लाभांश तथा 795 तेंदूपत्ता फड़ मुंशियों को सायकल, 21 महिलाओं को प्रधानमंत्री उज्जवला योजना में रसोई गैस कनेक्शन, 50 हितग्राहियों को प्रेशर कुकर एवं पंखा, 85 किसानों मृदा स्वास्थ्य कार्ड, बैटरी स्प्रेयर, नेपसेक स्प्रेयर, मूंग, उडद, अरहर, तिल बीज मिनीकीट, 6 किसानों को 3 लाख 69 हजार रूपए के सोलर सबमर्सिबल पंप भी वितरित किए।
डॉ. रमन सिंह ने आमसभा में 9 ग्राम पंचायतों को शत-प्रतिशत विद्युतीकृत का प्रमाण पत्र प्रदान कर बधाई दी।

उन्होंने अंत्यावसायी निगम द्वारा विभिन्न योजनाओं के तहत 11 हितग्राहियों को 18 लाख 60 हजार रूपए के ऋणों के चेक, एक किसान को टैªक्टर ट्राली, कौशल विकास योजना के तहत 9 प्रशिक्षित युवाओं को प्रमाण पत्र और 2 किसानों को सब्जी मिनीकिटों का वितरण किया। डॉ. सिंह ने प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम एवं मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना एवं मुद्रा योजना के तहत 9 हितग्राहियों को 16 लाख 75 हजार रूपए का चेक, महिला कोष के तहत 10 महिला स्व सहायता समूहों को व्यवसाय के लिए 1 लाख 90 हजार रूपए का चेक, 49 आंगनबाड़ी केन्द्रों को डीएमएफ मद से एलपीजी गैस कनेक्शन, 4 छात्रों को प्रावीण्य सूची में आने पर सम्मान, समाज कल्याण विभाग द्वारा 16 हितग्राहियों को मोटराईज्ड ट्रायसायकल, 2 को व्यवसाय स्थापित करने के लिए 13 लाख रूपए का ऋण, 5 मत्स्य पालकों को 30 हजार रूपए का आईस बाक्स एवं 3 मत्स्य पालको 30 हजार रूपए का जाल का वितरण किया।


भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें