खदान से कॉपर केबल की चोरी, पुलिस ने मामले में एक और आरोपी को... - CG Sandesh

खदान से कॉपर केबल की चोरी, पुलिस ने मामले में एक और आरोपी को किया गिरफ्तार

सूरजपुर। जिले के रेहर भूमिगत खदान के खान अभियंता सुरेश बाबु ने बीते 21 अक्टूबर को सूरजपुर थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया कि खदान के 1 नंबर इंकलाईन से फ्लेक्सिबल पीव्हीसी कॉपर केबल 30 मीटर को अज्ञात चोर के द्वारा चोरी कर लिया गया है। रिपोर्ट पर धारा 457, 380 के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया। मामले की विवेचना करते हुए पुलिस ने पूर्व में ही 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया था। मामले में आरोपी राजा यादव फरार था जिसकी पतासाजी की जा रही थी।


अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मधुलिका सिंह व एसडीओपी सूरजपुर प्रकाश सोनी के मार्गदर्शन में थाना सूरजपुर की पुलिस फरार आरोपी की पतासाजी में लगी थी इसी बीच मुखबीर की आरोपी राजा यादव उर्फ भाकू पिता पूरनचंद यादव उम्र 27 वर्ष निवासी हल्दीबाड़ी सड़कदफाई, थाना चिरमिरी जिला कोरिया को पकड़ा गया जिसके निशानदेही पर चोरी का 10 मीटर तांबा का तार कीमत 7 हजार रूपये का बरामद कर गिरफ्तार किया गया। इस कार्यवाही में थाना प्रभारी सूरजपुर प्रकाश राठौर सहित उनकी टीम सक्रिय रही।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें