भालू ने किया हमला , महिला हुई बुरी तरह घायल
प्रदेश के के वनांचल क्षेत्रों में जंगल जानवरों का आंतक थमने का नाम ही ले रहा है। कहीं ग्रामीण हाथियों के आतंक से परेशान हैं तो कहीं भालू के हमले से। ऐसा ही एक मामला जीपीएम जिले से सामने आया है, जहां खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने हमला कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार मामला मरवाही के गुल्ली डांड़ गांव का है।
जहां एक महिला खेत में काम कर रही थी। इसी दौरान एक भालू ने महिला पर हमला कर दिया। भालू के हमले से महिला बुरी तरह घायल हो गई, जिसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया है। फिलहाल महिला का उपचार जारी है और उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.
अन्य सम्बंधित खबरें