अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाते हुए आरोपियों गिरफ्तार - CG Sandesh

अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाते हुए आरोपियों गिरफ्तार

डोंगरगढ़। बाल कल्याण समिति राजनांदगांव के सदस्य चंद्र भूषण ठाकुर की अंधे कत्ल की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है हत्या का कारण पैसे का लेनदेन तथा ब्लैकमेलिंग बताया गया है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दो दिन पहले धुर नक्सल प्रभावित कोटना पानी के जंगल में अज्ञात व्यक्ति की लाश मिली थी, जिसकी शिनाख्त बाल कल्याण समिति के सदस्य चंद्र भूषण ठाकुर के रूप में की गई थी.



चंद्र भूषण ठाकुर पिछले 3 दिनों से घर से गायब था, जिसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट राजनांदगांव के कोतवाली थाने में दर्ज की गई थी. लाश मिलने के बाद पुलिस ने मामले को विवेचना में लिया तथा जांच शुरू की पुलिस ने शक के आधार पर राजनांदगांव निवासी रागिनी साहू को अभिरक्षा में लिया तथा पूछताछ की चंद्रभूषण की रागिनी से पहले से ही जान पहचान थी पैसे के लेनदेन के चलते चंद्रभूषण उसे प्रताड़ित और ब्लैक मेलिंग करता था। जिससे गुस्से में आकर अपने साथी नूतन साहू के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी तथा लाश को कोटना पानी के जंगल में जला दिया था, घटना में उपयुक्त सामन को भी पुलिस से जप्त किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है,वही पूरे मामले का खुलासा डोंगरगढ़ एसडीओपी प्रभात पटेल ने प्रेस कांफ्रेंस करके इसकी पुष्टि की।

प्रभात पटेल, एसडीओपी डोंगरगढ-




भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें