फंदे पर लटकी मिली नवविवाहिता की लाश , जांच में जुटी पुलिस - CG Sandesh

फंदे पर लटकी मिली नवविवाहिता की लाश , जांच में जुटी पुलिस

भिलाई। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में एक नवविवाहिता की आत्महत्या का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि युवती की शादी पिछले माह 24 नवंबर को हुई थी। आत्महत्या का कारण अज्ञात है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

जानकारी के मुताबिक, यह मामला दुर्ग जिले के नेवई थाना क्षेत्र का है। यहां टंकी मरोदा निवासी एक नवविवाहिता ने शनिवार को फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। 24 नवंबर को ही महिला की शादी हुई थी। आत्महत्या का कारण अज्ञात है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


पुलिस के अनुसार मृतिका प्रेरणा गुप्ता (22) ने शनिवार की दोपहर में फांसी लगा ली। उसका पति हीरालाल गुप्ता दोपहर में क्रिकेट देखने के लिए बाहर चला गया था। वो शाम को वापस लौटा तो उसकी लाश फंदे पर झूलती मिली। मृतका के पति ने पुलिस को बताया कि दोनों ने दोपहर में एक साथ खाना खाया था। इसके बाद वो क्रिकेट देखने के लिए घर से बाहर चला गया था। नेवई पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है। नवविवाहिता की मौत का मामला होने के कारण इसकी न्याययिक दंडाधिकारी जांच होगी।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें