स्कूल से घर जा रही 17 वर्षीय छात्रा का रोका रास्ता, झांसा दे... - CG Sandesh

स्कूल से घर जा रही 17 वर्षीय छात्रा का रोका रास्ता, झांसा देकर ले गया जंगल फिर…

कोंडागांव :  कोंडागांव में नाबालिक 17 वर्षीय छात्रा स्कूल से अपने घर जा रही थी, तभी 53 वर्षीय बजरंग नेताम द्वारा पीड़िता का रास्ता रोककर पीड़िता को बहला फुसलाकर जंगल की ओर ले गया जहाँ आरोपी ने बुरी नीयत से पीड़िता के हाथ बाह को पकड़कर किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देकर पीड़िता के का शारीरिक शोषण करने का प्रयास करने लगा।


इसी दौरान आसपास से गुजर रहे कुछ लोगों को देखकर आरोपी फरार हो गया। जिसके बाद छात्रा अपने घर लौटी और उसने इस घटना के बारे में परिजनों को जानकारी दी।

वहीं परिजनों के द्वारा रिपोर्ट दर्ज करने पर अनंतपुर पुलिस ने तत्काल 341, 354, 506 भादवि. एवं पाॅक्सो एक्ट तहत अपराध पंजीबद्ध करते हुए उक्त आरोपी को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया। आरोपी बजरंग नेताम पिता मानसिंग नेताम उम्र 53 वर्ष न्यायालय में पेश कर जेल भेजा गया है।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें