हाथियों का झुंड पुलिस चौकी व गांव में घुसा,  ग्रामीणों में फ... - CG Sandesh

हाथियों का झुंड पुलिस चौकी व गांव में घुसा, ग्रामीणों में फैला दहशत का माहौल…

 सूरजपुर। जिले के मोहरसोप पुलिस चौकी में बीती रात हाथियों के पहुंच जाने से न केवल हड़कंप मच गया बल्कि पुलिस कर्मियों को खुदको सुरक्षित रखने बैरक में शरण लेनी पड़ी, दरअसल, सूरजपुर जिले के बिहारपुर चांदनी क्षेत्र में पिछले एक सप्ताह से हाथियों का उत्पात जारी है 8 हाथियों का दल इलाके के गावों में तोड़फोड़ कर रहा है साथ ही फसलों को भी भारी नुकसान पहुँचा रहे है, हाथियों के आतंक से समूचे इलाके में भय का माहौल है.



हाथियों के उत्पात के कारण गांव के लोगो की इस ठंड में मुसीबत बढ़ गई है. आज तड़के 8 हाथियों का यह दल मोहरसोप आ घमाका और एक घर मे धावा बोल तोड़फोड़ कर दिया हलाकि घर के लोग छत के ऊपर शरण लेकर गांव के लोगो से मदद की गुहार की. जब तक लोग पहुँचते तब तक रहर, सरसो आदि फसलों को रौंदकर बरबाद कर चुके थे। हाथियों को खदेड़ा तो हाथियों का यह दल पुलिस चौकी परिसर में जा घुसा यहां भी हाथियों ने दीवार तोड़ दिया। हाथी तीन घण्टे तक डटे रहे दहशत में पुलिसकर्मी छत के ऊपर स्थित बैरक में रहकर जान बचाई। सुबह होते हाथी जंगल की ओर निकले तब जाकर पुलिसकर्मियों ने राहत की सांस ली फिलहाल हाथी नजदीक के जंगल मे जमे हुए है जिससे मोहरसोप के लोगों में दहशत का माहौल है।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें