हाइवा ने कॉलेज छात्रों को लिया चपेट में, घायल - CG Sandesh

हाइवा ने कॉलेज छात्रों को लिया चपेट में, घायल

धमतरी। धमतरी के विंध्यवासिनी मंदिर मोड़ के पास एक हाइवा ने बाइक सवार कॉलेज के छात्रों को अपनी चपेट में ले लिया. हादसे में हाइवा के बम्पर में बाइक जा फंसा. घायल अवस्था में पड़े छात्रों को तुरन्त आसपास के लोगों ने अस्पताल पहुंचाया. बताया जा रहा है कि दोनों विद्यार्थीयों के पैर में गंभीर चोट आई है. वहीं मौके पहुंची पुलिस ने हाइवा पर कारवाई की और यातायात को बहाल किया. दुर्घटना में बाइक सवार सवार छात्र गोविंद पाल 21 वर्ष और छात्रा मनीषा कुर्रे 19 वर्ष घायल हो गए

. दोनों को इलाज के लिए. जिन्हें ऑटो में जिला अस्पताल भेजा गया. नो एंट्री के समय हाईवा को शहर में घुसने पर लोगों में आक्रोश देखा गया. बताया कि दोनों पंजीयन कार्य के लए कलेक्ट्रेट जा रहे थे. मामले पर यातायात प्रभारी ने बताया कि "घटना की सूचना मिलते ही हमारी टीम तुरंत यहां पहुंची. यहां हाइवा ने बाइक सवार स्टूडेंट को ठोकर मारी है. हाइवा चालक पर कारवाई की जाएगी."

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें