इस दिन शुरू होंगे एग्जाम, अर्धवार्षिक परीक्षा के लिए समय-सार... - CG Sandesh

इस दिन शुरू होंगे एग्जाम, अर्धवार्षिक परीक्षा के लिए समय-सारिणी जारी , जानिये पूरी डिटेल

धमतरी। जिले में स्थित सभी प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शालाओं में कक्षा पहली से आठवीं तक की कक्षाओं की अर्धवार्षिक परीक्षा के लिए समय-सारिणी जारी कर दी गई है। जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि कक्षा पहली से पांचवीं तक की अर्धवार्षिक परीक्षा आगामी 30 दिसम्बर से 03 जनवरी 2023 तक तथा छठवीं से आठवीं तक परीक्षा 30 दिसम्बर से 05 जनवरी 2023 के बीच आयोजित की जाएगी।



उन्होंने बताया कि प्राथमिक की अर्धवार्षिक परीक्षा क्रमशः 30, 31 दिसम्बर तथा 02 और 03 जनवरी 2023 को और पूर्व माध्यमिक की अर्धवार्षिक परीक्षा क्रमशः 30, 31 दिसम्बर तथा 02, 03, 04 और 05 जनवरी 2023 को कक्षावार एवं विषयवार आयोजित की जाएगी। यह भी बताया गया कि प्राथमिक परीक्षाएं सुबह 11 बजे से दोपहर एक बजे के बीच तथा पूर्व माध्यमिक परीक्षाएं सुबह 11 बजे से दोपहर डेढ़ बजे तक आयोजित की जाएंगी। ज्ञात हो कि पूर्व में ये परीक्षाएं 29 दिसम्बर से 04 जनवरी के बीच प्रस्तावित थीं, जिसकी तिथि एवं समय में आंशिक संशोधन किया गया है।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें