डॉ. आर्या बने मेडिकल सुपरिटेंडेंट , मेडिकल कॉलेज के 2 डॉक्टर... - CG Sandesh

डॉ. आर्या बने मेडिकल सुपरिटेंडेंट , मेडिकल कॉलेज के 2 डॉक्टर निलंबित

अंबिकापुर। अंबिकापुर मेडिकल कालेज अस्पताल में चार नवजातों की मौत पर स्वास्थ्य विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. कमलेश प्रसाद विश्वकर्मा को निलंबित कर दिया है। निलंबन आदेश में लिखा है कि शिशु रोग विशेषज्ञ ने अपने पदीय दायित्वों का सही ढंग से निर्वहन नहीं किया। अस्पताल में बच्चों की स्थिति बिगड़ती रही और वे अस्पताल नहीं पहुंचे। वहीं प्रसूता की मौत मामले में स्वास्थ्य विभाग ने बड़ा एक्शन लेते हुए स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ मंजू एक्का को निलंबित कर दिया है। सरकार ने मेडिकल कालेज के पैथोलॉजी विभाग के प्रोफेसर डॉ. आरसी आर्या को मेडिकल कालेज अस्तपाल का मेडिकल सुपरिटेंडेंट अपाइंट किया है।

 उनके पास ज्वाइंट डायरेक्टर का चार्ज भी रहेगा। बता दें, नवजातों की मौत के बाद स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव और स्वास्थ्य सचिव आर प्रसन्ना अंबिकापुर पहुंचे थे। तभी से माना जा रहा था कि शिशु रोग विभाग के डाक्टरों के खिलाफ एक्शन होगा। स्वास्थ्य सचिव प्रसन्ना इस घटना को इतना गंभीरता से लिया कि मामले की जांच के लिए रायपुर से डॉक्टरों की टीम अंबिकापुर भेजी थी।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें