2400 केंद्रों में होगी बोर्ड की परीक्षा, जानें कब जारी होगा ... - CG Sandesh

2400 केंद्रों में होगी बोर्ड की परीक्षा, जानें कब जारी होगा टाइम टेबल…

 रायपुर : शैक्षणिक सत्र 2022-23 की बोर्ड परीक्षा की तैयारी छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) के अधिकारियों ने शुरू कर दी है। इसके लिए छात्रों की रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया कराने के बाद माशिमं के अधिकारियों ने परीक्षा केंद्रों की चयन प्रक्रिया और परीक्षा तिथि का निर्धांरण कर लिया है।

माशिमं के सूत्रों के अनुसार बोर्ड परीक्षा मार्च के पहले हफ्ते में शुरू होगी। यह परीक्षा 2400 केंद्रों में होगी। माशिमं के अधिकारियों ने परीक्षा समिति के सामने केंद्रों की संख्या और संभावित परीक्षा तिथि का प्रस्ताव भेजा है। समिति की बैठक के बाद टाइम टेबल और केंद्रों की संख्या सार्वजनिक करने की बात माशिमं के अधिकारी कह रहे हैं।


15 दिसंबर को है समिति की बैठक
माशिमं के अधिकारियों ने बताया कि परीक्षा समिति की बैठक 15 दिसंबर को है। बैठक के मद्देनजर तैयारी पूरी करके वरिष्ठ अधिकारियों को प्रपोजल फाइल भेज दी गई है। फाइल में सदस्यों की सहमति होने के बाद इसे सार्वजनिक कर दिया जाएगा। समिति की बैठक से अधीनस्थों को बोर्ड की प्रायोगिक परीक्षा समय पर पूरा कराने का निर्देश दिया है।

6 लाख 55 हजार 353 छात्रों ने कराया है रजिस्ट्रेशन
शैक्षणिक सत्र 2022-23 की बोर्ड परीक्षा में शामिल होने के लिए इस सत्र में 6 लाख 55 हजार 353 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। इसमें कक्षा 10वीं के 3 लाख 35 हजार 239 और 12वीं 3 लाख 20 हजार 114 छात्र शामिल है। माशिमं ने कोरोना काल के बाद स्वकेंद्र का विकल्प खत्म कर दिया है। इस बार परीक्षा सेंटरों में जाकर बोर्ड परीक्षार्थियों को परीक्षा देनी होगी।

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल के सचिव प्रो. विजय कुमार गोयल ने कहा कि बोर्ड परीक्षार्थियों के लिए केंद्रों का चयन कर लिया गया है। परीक्षा समिति की बैठक 15 दिसंबर को है। इस बैठक के बाद परीक्षा तिथि और केंद्रों की संख्या सार्वजनिक कर दिया जाएगा।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें