श्री शंकराचार्य टेक्निकल कैंपस के रासेयो इकाई द्वारा मनाया ग... - CG Sandesh

श्री शंकराचार्य टेक्निकल कैंपस के रासेयो इकाई द्वारा मनाया गया सशस्त्र सेना झंडा दिवस।

राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई श्री शंकराचार्य टेक्निकल कैंपस जूनवानी, भिलाई द्वारा सशस्त्र सेना झंडा दिवस के अवसर पर सेना एवं सशस्त्र ध्वज को व्यय कर 7060 रुपये की राशि संग्रहित की गई।

सशस्त्र सेना झंडा दिवस भारतीय सशस्त्र बलों के कर्मियों के कल्याण हेतु भारतीय जनता से की गई धन-संग्रह के प्रति समर्पित एक स्मरणीय दिन है। सशस्त्र झंडा दिवस के इस अवसर पर रासेयो के स्वयंसेवकों ने विश्वविद्यालय परिसर में छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों को ध्वज वितरण कर कुल 7060 रुपये की राशि एकत्रित कर जिला सैनिक कल्याण अधिकारी, दुर्ग को डिमांड ड्राफ्ट के माध्यम से सौंपा गया, इस एकत्रित राशि को सैन्य बल के पारिवारिक व्यवस्था में सहायता प्रदान करना है,यह प्रयास सैन्य बल के कर्तव्य एवं बलिदान को स्मरण कर उनके त्याग को आकार देने पर आधारित है।

यह कार्यक्रम संस्था के निदेशक डॉ. पी. बी. देशमुख, गंगाजली एजूकेशन सोसाइटी की अध्यक्ष जया मिश्रा, संस्था के अध्यक्ष आई.पी.मिश्रा, प्राध्यापक प्रभारी डॉ.डी.एस.रघुवंशी, कार्यक्रम अधिकारी  महेश राम पटेल एवं डॉ अचला जैन के मार्गदर्शन में सम्पन्न हुआ।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें