48 छात्रों को लेकर जा रही बस पलटी, 2 की मौत-कई घायल ... - CG Sandesh

48 छात्रों को लेकर जा रही बस पलटी, 2 की मौत-कई घायल ...

Big Accident: महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। यहां के खोपोली थाना इलाके में 48 छात्रों को लेकर जा रही एक बस पलट गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गया। आसपास के लोग मदद के लिए दौंड़े और घायलों को प्राथमिक उपचार दिया। इस घटना की जानकारी पुलिस को दी गई है। बताया जा रहा है कि घायल छात्रों की हालत गंभीर बनीं हुई है।



हादसे की सुचना मिलते ही मौके पर पुलिस व दमकल विभाग की गाड़ियां पहुंची। तुरंत घायलों को पास के जिला अस्पताल में पहुंचाया गया। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, बड़ी संख्या में छात्र घायल हुए हैं। घायलों का उपचार किया जा रहा है। पुलिस के अनुसार बस कैसे पलटी इस बारे में स्पष्ट कारणों का अभी पता नहीं चला है। मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।महाराष्ट्र वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक गौरी मोरे पाटिल ने कहा छात्र पिकनिक मनाकर लौट रहे थे तभी अचानक बस पलट गई।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें