ये दिग्गज विधायक ‘झाडू’ को फेंक, थामेगा ‘कमल’ - CG Sandesh

ये दिग्गज विधायक ‘झाडू’ को फेंक, थामेगा ‘कमल’

अहमदाबाद :  गुजरात में बीजेपी ने ऐतिहासिक जीत हासिल की है। कांग्रेस और आप को पीछे छोडकर बीजेपी ने अपना परचम लहराया है। आपको बता दूं कि गुजरात में 80 फीसदी वोट केवल बीजेपी को मिले हैं। वहीं गुजरात में केजरीवाल को बड़ा झटका लगने वाला है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, अरविंद केजरीवाल की पार्टी के विधायक भूपत भायाणी आज प्रचंड बहुमत के साथ सत्ता में वापसी करने वाली बीजेपी का दामन थामेंगे। वह भयाणी विसवादार सीट से विधायक हैं।


आपकी जानकारी के लिए बता दूं कि गुजरात विधानसभा चुनाव की विसवादार सीट पर आम आदमी पार्टी ने शानदार जीत दर्ज की थी। इस सीट पर आप के भूपेंद्र भाई भयानी ने कांग्रेस और बीजेपी के उम्‍मीदवारों को पछाड़ दिया था। चुनाव आयोग की वेबसाइट के मुताबिक, यहां भूपेंद्र भाई ने 65675 मतों के साथ जीत दर्ज की थी।

आप कैंडिडेट ने शुरुआती रुझानों से ही बढ़त बना रखी थी। उन्‍होंने बीजेपी के मौजूदा विधायक हर्षद कुमार को शिकस्‍त दी था। हर्षदकुमार को 58771 वोट मिले। वहीं तीसरे नंबर पर कांग्रेस के उम्‍मीदवार करशनभाई रहे, जिन्‍हें 16781 वोट मिले थे।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें