पुलिस की कार्रवाई कोयला चोरों के खिलाफ, करीब 3-4 टन चोरी का... - CG Sandesh

पुलिस की कार्रवाई कोयला चोरों के खिलाफ, करीब 3-4 टन चोरी का कोयला जप्त…

कोरबा। के साथ ही प्रदेश के एमसीबी जिले में भी कोयले को अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने पुलिस ने कार्यवाही शुरू कर दिया है। कबुतर झरिया के जंगली ईलाके से कोयले की चोरी करने वालों के खिलाफ कार्यवाही करते हुए पुलिस ने करीब चार टन चोरी का कोयला बरामद किया है। मामले में पुलिस ने 1आरोपियों को गिरफ्तार भी किया है। कोरबा के साथ ही एमसीबी जिले में भी कोयला चोरों के खिलाफ पुलिस नकेल कसने में लगी हुई है। नगर निगम चिरमिरी के विभिन्न ईलाकों में सक्रीय कोयला चोरों के खिलाफ कार्यवाही करते हुए पुलिस ने करीब चार टन चोरी का कोयला जप्त किया है।

कबुतर झरिया के जंगली ईलाके से कोयले की चोरी कर उसे बोरियों में बांधकर रखा गया था। पुलिस को जैसे ही इस बात की जानकारी लगी वैसे ही छापामार कार्यवाही कर जंगल के भीतर रखे कोयले को जप्त कर लिया। मामले में पुलिस ने एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया है जिसके पास से 250 बोरी कोयला बरामद किया गया जिसकी लागत करीब 70 हजार रुपए है। इसी तरह एक अन्य मामले में 3 टन कोयला जप्त किया गया है जिसकी लागत करीब ढाई लाख रुपए आंकी गई है।
मामले में गिरफ्तार आरोपियों केे खिलाफ पुलिस द्वारा जरुरी कार्यवाही की जा रही है।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें