छात्र से लूट की कोशिश करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
राजनांदगांव। लालबाग थाना क्षेत्र के ग्राम रेंगाकठेरा से डिलापहरी के बीच चाकू टिकाकर रुपए की मांग करने की घटना हुई है। मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक धौराभाठा में रहने वाला विकास वर्मा बीएससी कोचिंग के लिए राजनांदगांव आ रहा था।
तभी दो युवकों ने उसका रास्ता रोक उसके गर्दन पर चाकू टिका दिया और उससे रुपए की मांग करने लगा। विकास के खुद के पास रुपए नहीं होने की जानकारी दी। तभी मौके पर पहुंचे राहगीर ने डॉयल 112 को सूचना दी। आरोपी मोनू यादव व जितेंद्र पाटल को गिरफ्तार कर लिया है।
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.
अन्य सम्बंधित खबरें