संविदा के इन पदों पर निकली बंपर भर्तियां, सरकारी टीचर बनने ... - CG Sandesh

संविदा के इन पदों पर निकली बंपर भर्तियां, सरकारी टीचर बनने का सुनहरा मौका

कोरबा : छत्तीसगढ़ में सरकारी शिक्षक बनने के लिए सुनहरा मौका है। कोरबा जिले में संचालित स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल हरदीबाजार, पोड़ीउपरोड़ा, करतला, कटघोरा, पसान, कोरबी और बालको में शिक्षकीय एवं गैर शिक्षकीय संविदा पदों पर भर्ती की जाएगी। भर्ती वॉक इन इंटरव्यू के माध्यम से किया जाएगा।

इस पदों पर होगी भर्ती

वॉक इन इंटरव्यू 13 दिसंबर से 15 दिसंबर तक बीआरसी भवन अंधरीकछार कोरबा में सुबह 10 बजे से दोपहर 03 बजे तक आयोजित की जाएगी। वॉक इन इंटरव्यू के माध्यम से कुल 25 पदों में भर्ती की जाएगी। इन पदों में प्रधानपाठक, शिक्षक, सहायक शिक्षक एवं सहायक ग्रेड-03 के पद शामिल हैं।


इस दिन होगा वॉक इन इंटरव्यू

जिला शिक्षा अधिकारी जी.पी. भारद्वाज ने बताया कि सहायक ग्रेड-03 पद के लिए इंटरव्यू 13 दिसंबर को, प्रधानपाठक मिडिल स्कूल और शिक्षक अंग्रेजी, सामाजिक विज्ञान एवं संस्कृत के पदों में भर्ती के लिए इंटरव्यू 14 दिसंबर को आयोजित की जाएगी। इसी प्रकार प्रधानपाठक प्राथमिक शाला और सहायक शिक्षक की भर्ती के लिए वॉक इन इंटरव्यू का आयोजन 15 दिसंबर को किया जाएगा। भर्ती के संबंध में विज्ञापन, नियम-शर्तें तथा अन्य जानकारी के लिए जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय से संपर्क एवं कोरबा जिले के वेबसाइट डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डॉट कोरबा डॉट जीओव्ही डॉट इन का अवलोकन कर सकते हैं।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें