4 साल के बच्चे को मेटाडोर ने कुचला, मासूम की मौत के बाद ग्रा... - CG Sandesh

4 साल के बच्चे को मेटाडोर ने कुचला, मासूम की मौत के बाद ग्रामीणों ने किया चक्काजाम

धमतरी। जिले के कुरूद थाना क्षेत्र में एक मेटाडोर ने 4 साल के बच्चे को कुचल दिया। इसके बाद उसे 50 मीटर दूर तक घसीट कर ले गया। हादसे में बच्चे की मौत हो गई। घटना से गुस्साए लोगों ने कुरूद-मेघा स्टेट हाईवे पर चक्काजाम कर दिया। शुक्रवार तड़के 3 बजे तक लोगों ने सड़क जाम करके रखा, जिससे वाहनों की लंबी कतार लग गई।

घटना गाड़ाडीह के पास स्टेट हाईवे पर हुई। गुरुवार शाम 4 बजे बच्चा आदि सिन्हा अपने घर के पास ही खेल रहा था। अचानक पीछे से आ रहे मेटाडोर ने उसे अपनी चपेट में ले लिया और उसे 50 मीटर दूर तक घसीटता हुआ ले गया। हादसे में बच्चे ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। इसके बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने कुरूद-मेघा स्टेट हाईवे पर चक्काजाम कर दिया। सूचने मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए ले जाने की कोशिश की, लेकिन गांववालों ने शव को सड़क पर से उठाने नहीं दिया। आज तड़के 3 बजे तक ग्रामीण विरोध-प्रदर्शन करते रहे। चक्काजाम करने से सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गई।


फिलहाल आरोपी ड्राइवर को गिरफ्तार कर मेटाडोर को जब्त कर लिया गया। ग्रामीणों को समझाया गया है, जिसके बाद उन्होंने चक्काजाम खत्म कर दिया है। वहीं बच्चे के शव का पोस्टमॉर्टम कुरूद अस्पताल में शुक्रवार को कराकर उसे परिजनों को सौंप दिया जाएगा।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें