युवक की लाश को नाले के पाइप में छिपाने वाले आरोपी गिरफ्तार - CG Sandesh

युवक की लाश को नाले के पाइप में छिपाने वाले आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर. बिलासपुर में युवक की लाश को नाले के पाइप में छिपाने वाले एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दरअसल, तीन दोस्त मिलकर बिजली तार से करंट लगाकर मछली मारने गए थे। इस दौरान करंट लगने से एक युवक की मौत हो गई। इससे घबराए उसके दो साथियों ने शव को घसीटकर नाले के पाइप में ले जाकर छिपा दिया और परिजनों से कह दिया कि युवक उन्हें छोड़कर गायब हो गया है। मामला सामने आने के बाद पुलिस ने एक नाबालिग को पकड़ लिया है और उसके फरार दोस्त की तलाश की जा रही है। मामला सीपत थाना क्षेत्र का है।

ग्राम बरेली में रहने वाला सुनील केंवट (24) रोजी-मजदूरी करता था। उसका दोस्त मधुर सिदार और एक अन्य साथी उसके घर आए थे और उसे मछली मारने के लिए नाले की तरफ लेकर गए थे। युवकों ने घर से एक बोरी में बिजली तार भी भरकर ले गए थे। दोपहर को मधुर सिदार और उसका दोस्त बोरी में बिजली तार लेकर सुनील के घर छोड़ने गए। इस पर सुनील के पिता बहोरन केंवट ने उनसे पूछताछ की, तब उन्होंने बताया कि सुनील उन्हें छोड़कर गायब हो गया है। सुनील के दूसरे नाबालिग दोस्त ने परिजन को पूछताछ में सच्चाई बता दिया। उसने बताया कि मछली मारते समय करंट लगने से सुनील की मौत हो गई। इसके बाद वे घबरा गए और उसकी लाश को घसीटकर 400 मीटर दूर नाले के पाइप में ले जाकर छिपा दिया और दोनों घर आ गए। देर शाम नाबालिग की निशानदेही पर परिजनों ने सुनील की लाश को बरामद किया।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें