इस  दुकान में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की मदद से किया गया क... - CG Sandesh

इस दुकान में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की मदद से किया गया काबू

बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में 3 मजिला काम्प्लेक्स की दूसरी मंजिल आग के चपेट में आ गई. जिससे काम्प्लेक्स बुरी तरह से जल गई. घटना बुधवार की बताई जा रही है. इस काम्प्लेक्स में ड्राई क्लीनर्स की दुकान बुरी तरह से जल कर खाक हो गई है. फायरब्रिगेड की मदद से आग को काबू में किया गया. अच्छी बात यह है कि इस घटना में कोई भी जान हानि नहीं हुई है.


जानकारी के अनुसार बिलासपुर के रमा मैग्नेटो के मार्ग में कुंदन पैलेस के सामने मुरारका काम्प्लेक्स है. इस काम्प्लेक्स के दूसरी मंजिल में ड्राई क्लिनेर्स की शॉप है. दुकान मालिक शॉप बंद करके अपने घर चला गया था. इसी दौरान रात करीब डेढ़ बजे पेट्रोलिंग टीम श्रीकांत वर्मा मार्ग से गुजर रही थी. तब ही उन्होंने काम्प्लेक्स से आग की लपेटो को देखा. फायर ब्रिगेड को सुचना दी गई. इस दौरान लोगों की भीड़ लमा हो चुकी थी. दुकान के मालिक को इस घटना की सुचना दी गई.

आग को कड़ी मशक्कत करके काबू में किया गया. आशंका जाती जा रही है की शोर्ट सर्किट से आग लगी होगी. दुकान इसके बाद आग पूरी दुकान को चपेट में लिया और वहां बने फर्नीचर सहित कपड़े वगैरह सब जलकर खाक हो गया. पुलिस आग लगने के कारणों की जानकारी जुटाकर जांच कर रही है.



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें