झूम उठे मंत्री कवासी लखमा , भानुप्रतापपुर उपचुनाव में कांग्र... - CG Sandesh

झूम उठे मंत्री कवासी लखमा , भानुप्रतापपुर उपचुनाव में कांग्रेस की लगातार बढ़त

कांकेर। । भानुप्रतापपुर विधानसभा में MLA की कुर्सी के लिए सुबह 8 बजे से काउंटिंग जारी है। 396 डाक मतपत्रों की गिनती के साथ EVM की काउंटिंग भी चल रही है। 12वें राउंड की गिनती और शुरुआती रुझानों में कांग्रेस का दबदबा बरकरार है। सावित्री मंडावी 20 हजार वोटों से आगे चल रही हैं। 

दूसरे नंबर पर बीजेपी प्रत्याशी ब्रह्मानंद नेताम आ गए हैं उन्हें 1433 मत मिले हैं। सर्व आदिवासी समाज के उम्मीदवार अकबर राम तीसरे नंबर पर आ गए हैं उन्हें 2522 वोट मिले हैं। अब तक 10वें राउंड की काउंटिंग में कांग्रेस को कुल 33823, आदिवासी समाज को 16650, भाजपा को 17897 वोट मिले हैं। 14 टेबल पर 256 EVM के लिए 19 राउंड में काउंटिंग हो रही है। स्ट्रॉन्ग रूम के बाहर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। भारी संख्या में सुरक्षाबलों की तैनाती है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें