हाथियों ने महिला को कुचला, इस हालत में मिली लाश - CG Sandesh

हाथियों ने महिला को कुचला, इस हालत में मिली लाश

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। जिले के कंचौथी गांव में हाथियों के हमले में एक महिला) की मौत हो गई। मरवाही वनमंडल में 43 हाथियों का दल डेरा डाले हुए है। हाथियों ने 4 ग्रामीणों की फसल को भी रौंद दिया है।

जानकारी के मुताबिक, मरवाही वनमंडल में बुधवार को 43 हाथियों के दल ने दमदम इलाके में दस्तक दी। हाथियों का दल जब विचरण करते हुए आगे बढ़ रहा था, तभी दमदम इलाके के कंचौथी गांव में जानकी ने अपने घर के पास हाथियों को देख लिया था, जिससे वो डर गई थी और घर की ओर बचने के लिए भागने लगी, लेकिन हाथियों ने उसे दौड़ाकर कुचल दिया, जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई। सुबह परिवार को घर से कुछ ही दूरी पर जानकी बाई का शव मिला।


मामले की सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। फिलहाल आगे की कार्रवाई की जा रही है। हाथी फिलहाल मरवाही रेंज के रूमगा और भाटियार गांव के आसपास डेरा जमाए हुए हैं। इससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। हाथियों ने पसान वन परिक्षेत्र में भी कई घरों को नुकसान पहुंचाया है। वन विभाग की टीम हाथियों की निगरानी में जुटी हुई है और ग्रामीणों को जंगल की ओर जाने से मना किया गया है। साथ ही जिस जगह पर का दल है, उसके पास भी जाने की मनाही वन विभाग के कर्मचारियों ने की है।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें