मिडिल स्कूल के छात्राओं साथ गंदी हरकत करने वाला हेडमास्टर ग... - CG Sandesh

मिडिल स्कूल के छात्राओं साथ गंदी हरकत करने वाला हेडमास्टर गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा : शासकीय मिडिल स्कूल मुलमुला का हेडमास्टर स्कूली छात्राओं के साथ गंदी हरकत करता था। जिसके चलते बुधवार को छात्राएं मुलमुला थाना पहुंची और शिकायत दर्ज कराई।इधर पुलिस ने हेडमास्टर मनोज कुमार पाटले के खिलाफ पास्को एक्ट के तहत जुर्म दर्ज कर लिया है। इस कार्रवाई से क्षेत्र के लोगों में हड़कंप मच गया है।

गौरतलब है कि एक ओर पुलिस गले फाड़-फाड़कर गुड टच और बेड टच की स्कूलों में नसीहत दे रही है। वहीं दूसरी ओर स्कूल के शिक्षक ही जब गंदी हरकत करें तो ऐसे शिक्षकों को कड़ी सजा मिलनी ही चाहिए। लेकिन हुआ वही जो होना था। दरअसल मुलमुला थाना क्षेत्र के मिडिल स्कूल की छात्राएं बुधवार की सुबह बेधड़क मुलमुला थाना पहुंच गईं और हेडमास्टर के खिलाफ शिकायत दर्ज करा दी।


छात्राओं का आरोप था कि हेडमास्टर हमारे हाथ को पकड़ता है। उसकी यह हरकत काफी दिनों से बर्दाश्त करते आ रहे थे लेकिन जब पानी सिर से ऊपर चला गया तो छात्राएं थाना पहुंचकर हेडमास्टर के खिलाफ रिपोर्ट लिखाने मुलमुला थाना पहुंच गईं। पुलिस ने मामले की जांच में तनिक भी देर नहीं की और हेडमास्टर के खिलाफ पास्को एक्ट के तहत जुर्म दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पॉक्सो एक्ट और सजा का प्रावधान
यह एक्ट बच्चों को सेक्सुअल हैरेसमेंट, सेक्सुअल असॉल्ट और पोर्नोग्राफी जैसे गंभीर अपराधों से सुरक्षा प्रदान करता है। वर्ष 2012 में बनाए गए इस कानून के तहत अलग-अलग अपराध के लिए अलग-अलग सजा तय की गई है। जिसका कड़ाई से पालन किया जाना भी सुनिश्चित किया गया है।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें