पीट-पीट कर हत्या की आशंका , युवक की मिली लाश - CG Sandesh

पीट-पीट कर हत्या की आशंका , युवक की मिली लाश

बिहार। भागलपुर के सुल्तानगंज स्थित प्रखंड क्षेत्र के मोतीचक नया टोला दियारा में एक युवक को लाठी-डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। घटना की सूचना मिलने पर अकबरनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।


मृतक की पहचान नया टोला मोतीचक निवासी खंतर मंडल के 20 वर्षीय पुत्र अनुज कुमार के रूप में हुई है। घटना मंगलवार देर रात की बताई जा रही है। कहा जा रहा है कि अनुज पर बेरहमी से लाठी-डंडा बरसाया गया, जिससे उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना के संबंध में मृतक के पिता खंतर मंडल ने बताया कि अनुज मोतीचक दियारा क्षेत्र के इलाके में बासा पर रहकर खेती बारी करता था। जब देर रात अनुज घर वापस नहीं आया, तो परिजनों ने उनकी खोजबीन शुरू कर दी। रात के 12 बजे मृतक की तलाश के दौरान उसकी लाश पड़ी मिली। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। डॉग स्क्वायड को भी मौके पर बुलाया गया है।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें