जशपुर : आर्केस्ट्रा के दौरान लगी भीषण आग,12 वाहन जल कर हुई ख... - CG Sandesh

जशपुर : आर्केस्ट्रा के दौरान लगी भीषण आग,12 वाहन जल कर हुई खाक

जशपुर। जिले में आर्केस्ट्रा कार्यक्रम देखने के आए लोगों की गाड़ियां आग में जलकर खाक हो गई। घटना सोनकयारी चौकी क्षेत्र के घाघरा गांव की है। बताया जा रहा है कि गांव में जशपुर के विधायक विनय भगत के पिता रामदेव भगत की पुण्यतिथि पर एक आर्केस्ट्रा का आयोजन किया गया था। इस कार्यक्रम में जशपुर के साथ पड़ोसी राज्य झारखंड से भी भारी संख्या में दर्शक जुटे हुए थे।


कार्यक्रम के अंतिम चरण में सुबह 3 से 4 बजे के बीच कार्यक्रम स्थल से कुछ ही दूर पर खड़े वाहनों में आग लग गई। जिससे दो पहिया वाहनों के पेट्रोल टंकी में विस्फोट होने लगा। आग पर काबू पाने के लिए जशपुर से दमकल वाहनों को बुलाया गया। जब तक दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया तब तक 11 बाईक तथा एक स्कूटी पूरी तरह जल कर नष्ट हो गई। वाहनों में आग लगने का कारण अब तक स्पष्ट नहीं हो पाया है।

आशंका जताई जा रही है कि ठंड से बचने के लिए सुलगाई गई अलाव से आग वाहनों तक पहुँची होगी। फिलहाल पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें