सरायपाली :  मुख्यमंत्री बघेल भेंट मुलाकात कार्यक्रम को कर रह... - CG Sandesh

सरायपाली : मुख्यमंत्री बघेल भेंट मुलाकात कार्यक्रम को कर रहे सम्बोधित

मुख्यमंत्री के बलौदा (सरायपाली) में भेंट-मुलाकात स्थल पहुंचने पर स्थानीय लोगों ने उनका आत्मीय किया स्वागत। मुख्यमंत्री बघेल ने छत्तीसगढ़ महतारी की फोटो पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरूआत की। 

मुख्यमंत्री बघेल ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा- आज मैं बलौदा आया हूं, यहां अधिकारी हैं, जनप्रतिनिधि हैं जो आपके लिए यहां आए हैं। उन्होंने पैरादान की अपील करते हुए कहा कि धान काटने का समय है आप सभी पैरादान कीजिए ये महादान है।


जनता के हित में योजनाएं बनाई गई हैं। लोगों को लाभ मिल रहा है। हमने 2500 रूपए में धान खरीदा लेकिन केंद्र सरकार ने अडंगा लगाया, फिर हमने राजीव गांधी किसान न्याय योजना शुरू की।

भेंट मुलाकात कार्यक्रम के दौरान रेखा ने मुख्यमंत्री को बताया कि राशनकार्ड बना है। मैं टेंगनापाली में रहती हूं, राशन समय से मिल रहा है। रेखा ने मुख्यमंत्री से गौठान में पानी की सुविधा और फेंसिंग की मांग की। जिसे सुनकर मुख्यमंत्री ने तत्काल बोर कराने की घोषणा की। 

संतराम अंचल ग्राम तिसड़ी ने भेंट-मुलाकात में बताया कि 1 लाख का कर्ज माफ हो गया है। न्याय योजना से तीन किस्त में पैसा मिला है, मैने पैसे को खेती में लगाया है और बच्चों की पढ़ाई में खर्च किया हूं। देवराज बारिक ने बताया कि 56 क्विंटल गोबर बेचा है और 10 हजार रूपए मिले हैं। इन पैसों को बच्चों की पढ़ाई में खर्च कर रहा हूँ।

मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि हाटबाजार क्लीनिक योजना का ज्यादा से ज्यादा लोगों को लाभ लेना चाहिए। इससे बेहतर इलाज होता है और पैसे भी नहीं लगते हैं।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से बात करते हुए मायाराम ने अपने इलाज के लिए आ रही समस्या से अवगत कराया, जिसे सुनकर मुख्यमंत्री ने कलेक्टर को इलाज कराने के निर्देश दिए हैं.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें