हाईटेंशन तार की चपेट से 50 वर्षीय शख्स की मौत... - CG Sandesh

हाईटेंशन तार की चपेट से 50 वर्षीय शख्स की मौत...

दुर्ग। दुर्ग जिला मुख्यालय में एक 50 वर्षीय शख्स हाईटेंशन तार की चपेट में आ गया। बुरी तरह झुलस जाने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि सेफ्टी उपकरण के बिना ही शख्स ऊंचाई पर फ्लैक्स लगा रहा था। इसी दौरान फ्लैक्स हाईटेंशन तार को टच कर गया, जिससे उसे करंट लग गया। मृतक की पहचान परसराम धनकर पिता उमेश धनकर (50 वर्ष) निवासी बांबे अटल आवास उरला थाना मोहन नगर के रूप में हुई थी। वह समृद्धि मार्केट के सामने फ्लैक्स लगाने गया था। परसराम ने फ्लैक्स बांधते समय ग्लब्स, सेफ्टी बेल्ट या अन्य सेफ्टी उपकरणों का उपयोग नहीं किया था। जिससे वह हाईटेंशन वायर की चपेट में आ गया। इससे उसकी मौत हो गई है। 

सूचना मिलते ही पद्मनाभपुर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पीएम के लिए भेज दिया है। पद्मनाभपुर पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मारुति एडवर्टाइजमेंट होल्डिंग कंपनी ने शहर में होर्डिंग्स लगाने का ठेका हेमराज पटेल (33वर्ष) सुपेला दक्षिण गंगोत्री को दिया है। मारुति एडवर्टाइजिंग कंपनी और पेटी ठेकेदार दोनों ने सुरक्षा मानकों का पालन नहीं किया। उनके द्वारा मजदूरों को सुरक्षा उपकरण मुहैया नहीं कराए गए। इसी लापरवाही के चलते 50 वर्षीय परसराम की जान करंट लगने से गई।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें