इन पदों पर निकली बम्पर भर्ती, जानें आवेदन सहित पूरी जानकारी… - CG Sandesh

इन पदों पर निकली बम्पर भर्ती, जानें आवेदन सहित पूरी जानकारी…

कोण्डागांव : कोण्डागांव जिले के एकीकृत बाल विकास परियोजना के अंतर्गत संचालित आंगनबाड़ी केन्द्रों में रिक्त आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, मिनी कार्यकर्ता और सहायिका के पदों पर भर्ती हेतु 19 दिसम्बर 2022 तक आवेदन कार्यालय परियोजना अधिकारी एकीकृत बाल विकास परियोजना कोण्डागांव में आमंत्रित किया गया है।



इसके तहत ग्राम पंचायत बनियागांव के आंगनबाड़ी केन्द्र बनियागांव ढोड़ापारा ग्राम पंचायत बड़ेकनेरा के आंगनबाड़ी केन्द्र बड़ेकनेरा कदमपारा- 1 में रिक्त आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और ग्राम पंचायत माकड़ी के मिनी आंगनबाड़ी केन्द्र वनउसरी खासपारा में मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के रिक्त पद पर भर्ती के लिए आवेदन पत्र आमंत्रित किया गया है।

वहीं कोण्डागांव नगर के आंगनबाड़ी केन्द्र भेलवांपदर- 1, मांझी डोंगरीपारा एवं नहरपारा सहित बनियागांव नयापारा, कुसमा चिखलपदर तथा माकड़ी मारीपारा में रिक्त आंगनबाड़ी सहायिका के पद पर भर्ती हेतु आवेदन पत्र आमंत्रित किये गये हैं। इन पदों पर भर्ती सबन्धी विस्तृत जानकारी कार्यालय परियोजना अधिकारी एकीकृत बाल विकास परियोजना कोण्डागांव अथवा सम्बन्धित क्षेत्र के पर्यवेक्षक से संपर्क कर प्राप्त किया जा सकता है।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें