स्कूलों के टाइम टेबल में बदलाव , देरी से खुलेंगे सभी स्कूल - CG Sandesh

स्कूलों के टाइम टेबल में बदलाव , देरी से खुलेंगे सभी स्कूल

बलरामपुर. उत्तर भारत से आने वाली शीत हवाओं के चलते देश के कई राज्यों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। उत्तर भारत के कई राज्यों में इन दिनों घना कोहरा भी देखा जा रहा है, जिसके चलते जन जीवन प्रभावित हो रहा है। वहीं, कड़ाके की ठंड को देखते हुए जिला प्रशासन ने स्कूलों के टाइम टेबल में बदलाव किया है। मिली जानकारी के अनुसार ठंड की वजह से जिले में स्कूलों के टाइम टेबल में बदलाव किया गया है। अब जिले के सभी स्कूल देरी से खुलेंगे। हालांकि ये आदेश सरकारी और प्राइवेट स्कूलों के लिए है, लेकिन स्वामी आत्मानंद स्कूल के समय में बदलाव नहीं किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार दिसंबर का महीना सबसे ठंडा होता है। 

बलरामपुर इलाके में भी कड़ाके की ठंड पड़ती है। यहां दिसंबर के महीने में अधिकतम तापमान 23 डिग्री तो न्यूनतम तापमान 8 से 9 डिग्री तक रहता है। बता दें कि ठंड से सबसे अधिक प्रभावित बस्तर संभाग के 7 जिले बस्तर कोंडागांव, कांकेर, दंतेवाडा, सुकमा, नारायणपुर, बीजापुर जिलों में ठंड के तेवर देखते हुए जिला प्रशासन ने स्कूल की टाईमिंग में बदलाव कर दिया। यहां पहले सुबह 7 से 7.30 बजे स्कूल शुरू हो जाते थे, तो वहीं अब इन जिलों में स्कूल की टाईमिंग सुबह 9 से 4:15 तक कर दी गई है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें