इस विवाद को लेकर जिला पंचायत सदस्य के साथ हाथापाई - CG Sandesh

इस विवाद को लेकर जिला पंचायत सदस्य के साथ हाथापाई

कवर्धा। पांडातराई थाना क्षेत्र के ग्राम गंडई खुर्द स्थित एक गुड़ फैक्ट्री में गन्ना तौलाई में कांटा मारी को लेकर विवाद हो गया। विवाद के चलते जिला पंचायत सदस्य से मारपीट हो गई। मारपीट के मामले में 3 आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। वहीं आरोपी पक्ष ने भी मारपीट करने की शिकायत थाने में की है। पुलिस के मुताबिक पीड़ित तुकाराम पिता तारकेश्वर चंद्रवंशी जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक- 5 का निर्वाचित सदस्य है। गंडई खुर्द में उसकी बजरंग गुड़ फैक्ट्री है।

यहां ट्रैक्टर पर गन्ना बेचने आए आरोपी चमन चंद्रवंशी, ओंकार चंद्रवंशी और उग्रसेन चंद्रवंशी कांटा मारी को लेकर विवाद कर रहे थे। तभी जानकारी मिलने पर जिपं सदस्य तुकाराम चंद्रवंशी मौके पर पहुंचे। उन्होंने किसानों को समझाइश देने कोशिश की। मार्ग बाधित होने के चलते कांटा तौल से ट्रैक्टर हटाने को कहा। इस बात पर विवाद और बढ़ गया। आरोपियों ने तैश में आकर जिपं सदस्य व गुड़ फैक्ट्री संचालक तुकाराम के साथ मारपीट कर दी। मामले में आरोपी चमन चंद्रवंशी, ओंकार चंद्रवंशी और उग्रसेन चंद्रवंशी के खिलाफ धारा 294, 323, 34, 506(ब) के तहत एफआईआर दर्ज हुआ है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें